दिन हैं सुहाना आज पहली तारीख़ है,
बच के आप रहना आज पहली
तारीख़ है...
आज है पहली अप्रैल यानी अप्रैल फ़ूल डे....... तो मेरे प्रिय दोस्तों, आप सबको पहली अप्रैल की ढेरों शुभकामनाएँ..... आशा है कि आप सब का ये नया महीना मेरे और मेरे सभी ब्लॉगर दोस्तों के साथ खूब मंगलमय होगा... वो सभी चीज़ें जो आप मार्च के महीने में नहीं कर पाए, इस महीने में ज़रूर कर लीजिएगा.....
और हाँ आज के लिए Top Tip of the Day- किसी भी बात पर विश्वास मत करियेगा वरना आप अप्रैल महीने के फ़ूल (Flower नहीं Fool) बन जायेंगे..... इसलिए BEWARE!
चलिए, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाती हूँ और आप सब को April Fool Day की शुरुआत के बारे में बताती हूँ..... पहली अप्रैल को सबको फ़ूल बनाने का आइडिया सबसे पहले फ्रांस में शुरू हुआ था..... जानते हैं कैसे?......
यूरोप के कैलेंडर में नया वर्ष पहली अप्रैल को आरंभ होता था... फिर फ्रांस के किंग चार्ल्स IX ने एक दूसरा कैलेंडर एडॉप्ट किया जिसमें नया वर्ष पहली जनवरी से प्रारम्भ होता था.... अब पूरा फ्रांस इस कैलेंडर को मानने लगा पर कुछ लोगों को इससे आपत्ति थी और वे तब भी पहली अप्रैल को ही नया वर्ष मनाते थे.... और तब शहर में रहने वाले लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया और इस तरह आविष्कार हो गया मूर्ख दिवस यानि "फ़ूल्स डे" का.... है ना मज़ेदार!
आज फ़ूल्स यानि बेवकूफ़ भी कितने लकी हैं ना जो उनके नाम पर भी एक दिन बन गया है..... और बनना भी तो चाहिए जब मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रेंडशिप डे आदि होता है तो फिर "फ़ूल्स डे" क्यों नहीं?.....Happy fool's day to all fools... और हाँ इस बार अपने नव वर्ष पर मुझे उम्मीद है कि दुनिया के सारे "फ़ूल्स" को आज कुछ अक्ल ज़रूर मिल जायेगी.... हा-हा-हा !!!....just joking !!!!... बुरा न मानो क्योंकि आज है-- फर्स्ट अप्रैल फ़ूल डे !!!
और ये रहा फर्स्ट अप्रैल फ़ूल स्पेशल कार्टून, जो मैंने बनाया है ------
और ये रहा फर्स्ट अप्रैल फ़ूल स्पेशल कार्टून, जो मैंने बनाया है ------




































