Showing posts with label बातें रुनझुन की. Show all posts
Showing posts with label बातें रुनझुन की. Show all posts

Tuesday, June 19, 2012

हरे जनाब...


आइये आज मैं आप सबकी मुलाक़ात एक हरे जनाब से करवाती हूँ.... अरे!अरे! चौंकिये मत! मेरा मतलब किसी हरे रंग के आदमी से नहीं बल्कि हरे-हरे पक्षी मिठ्ठू तोते से है... क्या सोच रहे हैं आप...? यही न कि अचानक ये हरे जनाब कहाँ से आ गए !!!.... Let me tell you from the starting....


हमारे बनारस पहुँचने के तीन दिन पहले एक हरा तोता हमारी छत पर जाने कहाँ से उड़ते-उड़ते आ गया...  नानी ने छत पर उसे देखा तो सोचा कि अन्य पक्षियों की तरह वो भी कहीं से उड़कर आ गया होगा अपने आप चला जायेगा और वो छत से नीचे आ गईं... अगले ही पल उन्होंने देखा कि वो तोता भी उनके साथ नीचे आ गया है... फिर क्या ?... मिठ्ठू मियाँ ने तो हमारे घर को अपना ही अड्डा समझ लिया... दिन भर अलग-अलग तरीकों से सबका मनोरंजन करने लगे... कभी मिठ्ठू-मिठ्ठू की सुरीली पुकार लगाते तो कभी जोरदार सीटी बजाते... यही नहीं जब सब डाइनिंग टेबल पर खाना खाने बैठे तो मिठ्ठू मियाँ भी आकर टेबल पर विराजमान हो गए और सबके साथ उन्होंने भी वहीं बैठकर खाना खाया... रात को भी वे घर में ही सोये और जब अगली सुबह नानी पूजा करने बैठीं तो ये "हरे जनाब" अचानक उनके सिर पर आकर बैठ गए... ऐसे ही दिन भर तरह-तरह की अजीबोगरीब आवाज़ें निकालते रहते और पूरे घर में इधर से उधर डोलते रहते....

यूँ ही देखते-देखते तीन दिन बीत गए... मिठ्ठू मियाँ तो हमारे घर में ही जम गए... जाने का नाम ही नहीं ले रहे थे.... लेकिन अब हरे जनाब घर में जहाँ-तहाँ गन्दगी फैलाने लगे... वो नानी की रसोई में भी पहुँचने लग गए  कोई भी चीज़ जूठी करके फेक देते... अब तक जनाब घर को कुछ-कुछ पहचानने लग गए थे इसलिए वे थोड़ा-थोड़ा उड़ कर आँगन से रसोई और फिर दूसरे कमरों में भी जाने लगे... इससे एक परेशानी उत्पन्न हो गई... इतनी गरमी में तो हर कमरे में पंखा चलता है.... इसलिए एक तो उन्हें चोट लग जाने का डर था और दूसरी तरफ़ ये जनाब बिजली के तारों को अपनी चोंच से पकड़-पकड़ कर उतरने-चढ़ने लगे जिससे उन्हें करेंट लग जाने का भी खतरा था तो फिर नानी ने सोचा कि अब जब प्यारे मिठ्ठू जी हमारे घर को छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं तो फिर क्यों न उन्हें पूरी तरह से हमारे ही परिवार का सदस्य बना लें ?.... परिणाम स्वरूप घर के अन्य सदस्यों की तरह उन्हें भी एक कमरा दे दिया गया.... मिठ्ठू राम को किस प्रकार का कमरा मिला होगा उसका अंदाज़ा तो आपको हो ही गया होगा... जी हाँ !!!... ये है मिठ्ठू मियाँ का "Mini Cage"


ये देखिये.....
मिठ्ठू मियाँ अपने कमरे का निरीक्षण कर रहे हैं


इनके रूम के अंदर इनके अंदाज़ तो देखिये... बिल्कुल स्टार जैसे... लगता है कि इन्हें पिंजड़े में नहीं बल्कि स्टेज पर खड़ा कर दिया गया है...

ह्म्म्म कमरा तो अच्छा है... मैं खुश हुआ..!!!


बर्तनों को देख अब मुझे भूख लग गयी है..
खाना खा के आपसे मिलूँगा...
है न हमारे मिठ्ठू मियाँ कमाल के !!!......

वैसे आप सबको पता है? इन मिठ्ठू मियाँ को देखकर मैंने एक कविता भी लिखी... आइये आप सबको दिखाऊं:

जीव है ये हरा-हरा
बतलाओ तो तुम ज़रा
 कौन हैं ये हरे जनाब?
 दिनभर रटते मिठ्ठू-राम |
लाल रंग की चोंच है इनकी
छोटे-छोटे पाँव हैं |
मानव जैसी वाणी इनकी
हरी मिर्च से प्यार है |
नक़ल करने में नंबर-वन
कलाबाजी है हॉबी इनकी |
रोज नहाते,खूब हैं खाते
हम सबके ये मिठ्ठू राम || 



कैसी लगी मेरी कविता ?..... मुझे ज़रूर बताइयेगा.... 


ओ.के फ़्रेंड्स! अब मैं चलती हूँ... जल्दी ही फिर मिलूँगी...तब तक के लिए बाय-बाय... 








Friday, April 20, 2012

मेरा प्यारा ब्लॉग...


हैप्पी बर्थडे टू यू......
हैप्पी बर्थडे टू यू......


अरे! ये किसका बर्थडे है.....?...........


क्या हुआ फ्रेंड्स ?..... 


कन्फ्यूज़ हो गए न !.... कि आज किसका बर्थडे है ?.....


सोचिये.....सोचिये.........


ह्म्म्म्म्.... नहीं बता पाए ना?... अरे भई, आज है.... मेरे प्यारे ब्लॉग का बर्थडे!!!..... आज से ठीक एक साल पहले मेरे ब्लॉग की शुरुआत हुई थी... और आज मेरा ब्लॉग पूरे एक साल का हो गया.... 20 अप्रैल 2011 को इस ब्लॉग की पहली पोस्ट पब्लिश हुई थी... तब वो पोस्ट मेरी माँ ने लिखी थी और आज एक वर्ष बाद 20 अप्रैल 2012 को मैं खुद आप सबसे बातें कर रही हूँ... सच मुझे बहुत ही खुशी हो रही है... आज का दिन मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि..... आज मेरे ब्लॉग यानि उस मंच का जन्मदिन है जिसके माध्यम से मैं अपनी ढेर सारी बातें आप सबसे न सिर्फ़ शेयर कर सकती हूँ... बल्कि जिसके माध्यम से मुझे बहुत कुछ नया जानने और सीखने को भी मिलता है.... 


तो आज अपने इस प्यारे ब्लॉग के लिए मैं कुछ कहना चाहती हूँ.....


              एक साल का हो गया 
              मेरा प्यारा ब्लॉग 
             खुशी मनाओ, जश्न मनाओ
             सारे मिलकर नाचो-गाओ
             था मंगलमय सफ़र हमारा
             अब तक का
             आगे भी ये सुखद रहेगा, 
             कहना है मेरे मन का 
             तो फिर.....
             खुशी मनाओ, जश्न मनाओ
             सारे मिलकर नाचो-गाओ
             क्योंकि......
             एक साल का हो गया 
             मेरा प्यारा ब्लॉग !!!









Friday, April 6, 2012

पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन....



     आज टी.वी. पर मैं एक कार्यक्रम देख रही थी- "देवों के देव महादेव" तो अचानक मुझे शंकर भगवान से जुड़ी एक कहानी याद आ गई... मैंने सोचा आप सब से ज़रूर शेयर करूँगी... पता है कौन सी कहानी....बताती हूँ....

     ये एक पौराणिक कहानी है... एक बार राक्षसराज रावण ने शिव जी की घोर तपस्या की... उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर प्रकट हो गए और उन्होंने रावण से एक वरदान मांगने को कहा... रावण ने उनके शिवलिंग को ले जाकर लंका में स्थापित करने की अनुमति मांगी... शिवजी ने अनुमति तो दे दी लेकिन साथ ही उसे ये चेतावनी भी दी कि अगर ये शिवलिंग मार्ग में कहीं भी भूमि पर रख दिया गया तो फ़िर ये वहीं पर स्थापित हो जायेगा... रावण शिवलिंग लेकर चला किन्तु मार्ग में उसे लघुशंका के लिए जाने की ज़रूरत महसूस हुई... वो बहुत परेशान हो गया कि क्या करे तभी उसे एक व्यक्ति दिखाई दिया रावण ने उससे मदद माँगी और शिवलिंग उसे पकड़ा कर चला गया... रावण को आने में देर होने लगी और उस व्यक्ति को शिवलिंग बहुत भारी लग रहा था तो थककर उसने शिवलिंग को ज़मीन पर रख दिया... रावण जब वापस आया तो शिवलिंग को भूमि पर देखकर हैरान रह गया... उसने बहुत कोशिश की लेकिन अपनी पूरी शक्ति लगा देने के बावजूद वह शिवलिंग को भूमि से उखाड़ न सका... अंत में वह निराश हो गया और क्रोधित होकर उसने शिवलिंग पर पैरों से ठोकर मारी और वहाँ से वापस लंका चला गया... बाद में ब्रम्हा, विष्णु आदि देवताओं ने आकर शिवलिंग की पूजा कर उसकी वहीं स्थापना कर दी.... इसी स्थान को आज हम "वैद्यनाथ धाम", "बाबा धाम" या "देवघर" के नाम से जानते हैं और यह शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है | इसे कामना लिंग भी कहते हैं... ऐसा माना जाता है कि यहाँ माँगी हुई मुराद ज़रूर पूरी होती है...


    आपको पता है ये कहानी मुझे कैसे पता है?... क्योंकि मैं वहाँ जा चुकी हूँ... 2 मार्च 2006 में भाई के फर्स्ट बर्थडे के ठीक दो दिन पहले हम वहाँ गए थे, भाई के मुंडन संस्कार के लिए... आइये आज आपको भी दिखाती हूँ वहाँ की कुछ तस्वीरें....

सबसे पहले मंदिर के बगल में स्थित शिव गंगा में हमने स्नान किया 

फ़िर हम मंदिर के अंदर भाई का मुंडन कराने पहुंचे
पर देखिये भाई तो पहले से ही टकलू लग रहा है ना! 

भाई के सारे बाल निकाल कर नाई अंकल मुझे दे रहे थे...  

फिर मुझे वो सारे बाल उधर उस टोकरी में डालने थे...

ये देखिये भाई बिलकुल गंजा हो गया और उसके सारे बाल मेरे पास आ गए...

वो सारे बाल मैंने इस टोकरी में डाल दिए
बाप रे!!! कितने सारे बाल हैं इसमें !!! 

उसके बाद हम सब मुख्य मंदिर के अंदर दर्शन करने गए .... एक छोटे और बहुत ही संकरे दरवाजे से हम अंदर घुसे.... उफ़!!!! वहाँ तो बहुत भीड़ थी, साँस लेना भी मुश्किल हो रहा था... कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था... सारे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे जा रहे थे... मम्मी मेरा हाथ पकड़ के एक जगह बैठी तो मैं भी बैठ गई लेकिन इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती हमें वहाँ से उठा दिया गया और मैं घबरा कर गिरते पड़ते वहाँ से बाहर निकल आई... बाहर निकल कर पता चला, जहाँ मैं बैठी थी, वहीं नीचे छोटा सा शिवलिंग था...  पर मैं तो भीड़ देखकर इतना घबरा गई थी कि मैंने कुछ देखा ही नहीं और दोबारा वहाँ घुसने की मेरी हिम्मत भी नहीं थी... इसलिए वहाँ तक पहुँच कर भी मैं वो ज्योतिर्लिंग नहीं देख पाई...so sad..:(         वहाँ से बाहर निकल कर पापा ने अपने कंधे पर कांवर लिया और हम सबने एकसाथ मंदिर की परिक्रमा की....  


यहाँ खुले में आकर मैंने राहत की सांस ली 

फिर मैंने मंदिर के सामने मम्मी-पापा और भाई के साथ फोटो भी खिचवाई....

मुख्य मंदिर (बैद्यनाथ धाम)

मुख्य मंदिर (बैद्यनाथ धाम)

अब तक बहुत देर हो चुकी थी..... 


मैं थकान और भूख से बेहाल हो चुकी थी 

इसलिए इसके बाद हम सब मंदिर से निकल कर खाना खाने चले गए.... तो ये था मेरी मेमोरी में मेरा पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन... जो कि मैं वहाँ तक जाकर भी नहीं देख सकी... लेकिन कोई बात नहीं, मैंने भगवान जी को नहीं देखा, पर भगवान जी ने तो मुझे ज़रूर देख लिया होगा.... है ना!!!!!!
   





Sunday, April 1, 2012

अप्रैल फ़ूल



दिन हैं सुहाना आज पहली तारीख़ है, 
बच के आप रहना आज पहली  तारीख़ है...

    आज है पहली अप्रैल यानी अप्रैल फ़ूल डे....... तो मेरे प्रिय दोस्तों, आप सबको पहली अप्रैल की ढेरों शुभकामनाएँ..... आशा है कि आप सब का ये नया महीना मेरे और मेरे सभी ब्लॉगर दोस्तों के साथ खूब मंगलमय  होगा... वो सभी चीज़ें जो आप मार्च के महीने में नहीं कर पाए, इस महीने में ज़रूर कर लीजिएगा.....

   और हाँ आज के लिए Top Tip of the Day-   किसी भी बात पर विश्वास मत करियेगा वरना आप अप्रैल महीने के फ़ूल (Flower नहीं Fool) बन जायेंगे..... इसलिए BEWARE! 


    चलिए, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाती हूँ और आप सब को April Fool Day की शुरुआत के बारे में बताती हूँ..... पहली अप्रैल को सबको फ़ूल बनाने का आइडिया सबसे पहले फ्रांस में शुरू हुआ था..... जानते हैं कैसे?...... 


    यूरोप के कैलेंडर में नया वर्ष पहली अप्रैल को आरंभ होता था... फिर फ्रांस के किंग चार्ल्स IX ने एक दूसरा कैलेंडर एडॉप्ट किया जिसमें नया वर्ष पहली जनवरी से प्रारम्भ होता था.... अब पूरा फ्रांस इस कैलेंडर को मानने लगा पर कुछ लोगों को इससे आपत्ति थी और वे तब भी पहली अप्रैल को ही नया वर्ष मनाते थे.... और तब शहर में रहने वाले लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया और इस तरह आविष्कार हो गया  मूर्ख दिवस यानि "फ़ूल्स डे" का.... है ना मज़ेदार!

    आज फ़ूल्स यानि बेवकूफ़ भी कितने लकी हैं ना जो उनके नाम पर भी एक दिन बन गया है..... और बनना भी तो चाहिए जब मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रेंडशिप डे आदि होता है तो फिर "फ़ूल्स डे"  क्यों नहीं?.....Happy fool's day to all fools... और हाँ इस बार अपने नव वर्ष पर मुझे उम्मीद है कि दुनिया के सारे "फ़ूल्स" को आज कुछ अक्ल ज़रूर मिल जायेगी.... हा-हा-हा !!!....just joking !!!!... बुरा न मानो क्योंकि आज है-- फर्स्ट अप्रैल फ़ूल डे !!!


और ये रहा फर्स्ट अप्रैल फ़ूल स्पेशल कार्टून, जो मैंने बनाया है ------


  


Saturday, March 24, 2012

रिपोर्ट कार्ड डे....

हेलो फ्रेंड्स! I am back......
    आज मैं आप सब से अपने आज हुए रिपोर्ट कार्ड डे के बारे में बात करूँगी। 
       लेकिन उससे पहले आप सभी को "चेटी चंड" की हार्दिक शुभकामनाएं। लेकिन एक मिनट रुकिए, क्या आपको  "चेटी चंड"  के बारे में पता नहीं है? hmmmmm...... तभी तो मैं सोचूँ कि आप सबके चहरे पर अज्ञानता क्यों छाई हुई है?...........रिपोर्ट कार्ड डे के बारे में बात करने से पहले थोड़ा  "चेटी चंड"  के बारे में भी जान लेते हैं............ तो चलिए देर किस बात की ?

     "चेटी चंड" सिंधियों का नव वर्ष है| सिंधी मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान झूलेलाल का जन्म हुआ था जो वरुण देव के अवतार थे| यह एक उत्सव से शुरू होता है, जो चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है| यहाँ गांधीधाम में SRC यानि सिंधी कम्यूनिटी की पापुलेशन बहुत ज़्यादा है इसलिए यहाँ पर ये पर्व बहुत ही अच्छे से मनाया जाता है | पूरे शहर की सारी सड़कों को दीवाली की तरह रंगीन बिजली के बल्बों वाली झालरों से सजाया गया है, जो बहुत ही सुन्दर लगता है | 

       Hmmmmm, आप अब तो समझ ही गए होंगे कि क्या है चेटी चंड | और हाँ; याद रखियेगा, भूलिएगा नहीं| समझ गए......तो चलिए अब बात करें मेरे रिपोर्ट कार्ड डे की|

     आज यानी २४ मार्च, २०१२ को मेरा रिपोर्ट कार्ड डे था| मेरी अध्यापिका ने मेरी काफी तारीफ की| और क्यों ना करतीं आखिर मैंने काफी अच्छा रिज़ल्ट जो किया था | हाँ, Music & Dance और Games में मेरे ग्रेड्स कम अच्छे हैं..:(... लेकिन कोई बात नहीं मैं थोड़ी और कोशिश और परिश्रम से  उन्हें  NO.1 यानी A+ बना दूंगी...:).. मेरी अध्यापिका तथा मेरी माँ ने मुझे और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी क्योंकि मुझे सिर्फ क्लास में 1st  नहीं आना है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है जिसे हर कोई पसंद करे|

     अरे! मैंने आपको अपने नए class-section के बारे में तो बताया ही नहीं| चलिए कोई बात नहीं मैं अभी ही बता देती हूँ| मेरा क्लास है- 5th हिमालयाज़ (HIMALAYAS)!.... आप सब चौंक  गए ना कि A, B , C, D कि जगह ये पर्वत का नाम कहाँ से आ गया?.... मेरी तरह मेरा स्कूल भी अनोखा है और इसीलिये मेरे स्कूल के विभिन्न क्लासेज अलग-अलग चीज़ों के नाम पर आधारित हैं जैसे प्रथम क्लास के सेक्शंस हैं- जल, वायु, पृथ्वी, अग्नि, गगन; द्वितीय क्लास के सेक्शंस कीमती पत्थरों के नाम पर आधारित हैं...  और इसी तरह कक्षा पाँच के  सेक्शंस पर्वतों पर आधारित है जैसे -अरावली, एल्प्स, हिमालयाज़ और सतपुड़ा...|मेरी टीचर्स कौन-कौन सी होंगी ये अभी मुझे पता नहीं चल पाया है..... एक दुख की बात ये है कि मेरे सारे फ्रेंड्स अलग-अलग सेक्शंस में बट गए हैं....:(..... लेकिन कोई बात नहीं, धीरे-धीरे मैं फिर से नए दोस्त बना लूँगी |

      अपने अंदर ज्ञान का भण्डार समेटे हुए मेरी सारी नयी पुस्तकें बहुत ही रोचक, रंग-बिरंगी तथा मनोरंजक हैं| कुछ ही दिनों बाद मैं स्कूल जाऊँगी और पहली बार पेन से अपनी नयी कॉपियों पर सुन्दर-सुन्दर हैंड राइटिंग में लिखूँगी... और सबसे विशेष बात तो यह है कि मेरा प्यारा भाई शाश्वत भी अब मेरे साथ ही स्कूल जाएगा और आएगा.... अब तक वो सिर्फ स्कूल जाते समय तक ही मेरे साथ रहता था, पर अब डबल धमाल!!!!! 
       अब तो बस मुझे जल्दी से स्कूल खुलने का इंतज़ार है  लेकिन अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है | और फिर मैं... आप सबकी रुनझुन यानि प्रांजलि दीप क्लास 5 में होऊँगी.....नई किताबों की खुशबू, नया बैग, नया क्लास, नई टीचर्स, नए दोस्त, सब कुछ नया-नया.... आहा!!!!! | 
       मेरे इस नए सफर में मुझे आप सब का ढेरों आशीर्वाद चाहिए ताकि मैं  Junior prefectorial Body की हेड गर्ल बन सकूँ और प्रगति के नए  सोपान तय कर सकूँ... बस आज के लिए इतना ही कल मैं फिर आऊंगी नयी बातें लेकर ....बाय फ्रेंड्स...!!!!!! 


Friday, March 23, 2012

नए वर्ष का पहला दिन, पहली पोस्ट और मैं कैद हो गई...



Hello ! 
        मैं हूँ आप सबकी रुनझुन! 




     आज मैं खुद आपसे बातें करना चाहती हूँ, क्योंकि अब तो मैं पूरे दस साल की हो गई हूँ और अपनी बातें खुद कर सकती हूँ |

     मेरी फेवरेट हॉबी है आर्ट एंड क्राफ्ट और ढेर सारी कहानियाँ पढ़ना... | अब तक मैं सिर्फ डायरी लिखती थी और कभी-कभी छोटी-छोटी कहानियाँ भी लेकिन अब मैंने धीरे-धीरे ब्लॉग लिखना भी सीख लिया है... मेरी कक्षा चार की परीक्षाएँ खत्म हो चुकी हैं और फिलहाल छुट्टियाँ चल रही हैं इसलिए आज-कल  मेरे पास बहुत सा समय होता है जिसमें मैं कुछ नया करना और सीखना चाहती हूँ... और अब अपने इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आप सबसे ढेरों बातें कर सकती हूँ ... बस आप मेरी अच्छाइयों, बुराइयों  और मेरी गलतियों के बारे में मुझे बताते रहियेगा... क्यों ठीक है न?....
       
      मेरा क्लास 4 का रिज़ल्ट कल यानि 24 मार्च को आएगा...  पता नहीं क्या होगा (हालाँकि मुझे विश्वास है कि अच्छा ही होगा)... क्लास 3 का रिज़ल्ट तो बहुत अच्छा था... सारे सब्जेक्ट में highest marks और क्लास में फर्स्ट आई थी और पिछले साल 6th अप्रैल को मुझे Acadmic Awards  भी मिले, मम्मी, पापा, मैं और घर के सभी लोग मेरे रिज़ल्ट से काफी खुश थे... लेकिन हमारी टीचर और मम्मी कहती हैं... सिर्फ क्लास में फर्स्ट आना ही काफी नहीं होता बल्कि हर फ़ील्ड में अच्छी जानकारी होना, Strong vocabulary, Strong G K होना और सबसे बढ़कर एक अच्छा इन्सान होना सबसे  ज़रूरी है, इसलिए हमें रोज़ अख़बार ज़रूर पढ़ना चाहिए... इसलिए अब मैं रोज़ अख़बार पढने की आदत डालने की कोशिश भी कर रही हूँ.... "The Times of India" का सन्डे स्पेशल "The Speaking Tree" मुझे बहुत पसंद है...
     
     अरे...अरे मैं तो बस अपने बारे में ही बोलती जा रही हूँ... आप सब को नव संवत्सर की बधाई तो मैंने दी ही नहीं... आज हमारा राष्ट्रीय नव-वर्ष है...आज से नया संवत शुरू हो रहा है... वासंतिक नवरात्रि का पहला दिन, गुडीपडवा, उगादी आदि कई नामों से भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मनाये जाने वाले इस पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ.... 
      
      मैं बहुत खुश हूँ कि आज के इस विशिष्ट दिन मैं ये नई शुरुआत कर रही हूँ... मैं सुबह-सुबह ही अपनी शुभकामना आप सबको देना चाहती थी लेकिन मुझे कुछ देर हो गई क्योकि मैं आज कुछ देर के लिए "कैद" हो गई थी..... अरे नहीं नहीं चौकिये नहीं... जेल में नहीं, अपने बाथरूम में... मैं सुबह- सुबह बाथरूम में गई और जब बाहर निकलना चाहा तो दरवाजा खुला ही नहीं ... सबकी कोशिशें बेकार... और मैं लगभग एक घंटे तक बाथरूम में कैद रही उसके बाद कारपेंटर ने आकर आटोमैटिक लॉक तोड़ दिया तब जाकर मैं बाहर निकल पाई... और इस चक्कर में मेरी सुबह ही देर से शुरू हो पाई... फिर जब मैं लिखने बैठी तो बिजली गुल हो गई... यानि सिर मुड़ाते ही ढेर सारे ओले पड़ गए... हा-हा-हा.... लेकिन अब सब ठीक है.... मौसम बिलकुल साफ है... अब मैं चलती हूँ कुछ और काम करने कल आप सबसे फिर मिलूँगी... तब तक के लिए... बाय.....!!!!!


Friday, March 2, 2012

हैलो! पटना !!!



सितम्बर २००५ में रुनझुन मुज़फ्फरपुर को अलविदा कह, बिहार की राजधानी पटना आ गयी.... नया शहर... नए लोग... नया स्कूल... सब कुछ नया-नया.... शुरू में कुछ दिन तो रुनझुन को इस नए शहर में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा... उसे अपने पुराने घर और वहाँ के लोगों की बहुत याद आती थी... इसलिए वो कुछ उदास रहने लगी... बस, भाई के साथ खेलकर ही उसे कुछ अच्छा लगता...   

नए घर में उदास बैठी बेटी 

यूँ तो सबसे अच्छा, सबसे सच्चा, प्यारा दोस्त
साथ था...  

लेकिन पिछली यादें साथ ही न छोड़ती...

जब कई दिनों तक रुनझुन की ये उदासी खत्म ना हुई तो फिर मम्मी-पापा  उसे पटना का चिड़ियाघर (Zoological and Botanical Garden) जिसे संजय गाँधी जैविक उद्यान भी कहते हैं, दिखाने ले गए... वहाँ जाकर रुनझुन को लगा जैसे वो किसी दूसरी ही दुनिया में आ गयी है... वहाँ रुनझुन के सबसे प्यारे दोस्त यानि ढेर सारे पेड़-पौधे तो थे ही साथ ही  इतने सारे छोटे-बड़े जानवर, तरह-तरह के पक्षी..... शेर, भालू, चीता, जेब्रा, दरियाई घोड़ा, मगर, घड़ियाल, हिरन, बारहसिंगा, हेमू, खरगोश, बन्दर, लंगूर, मोर, तोता, सारस, बगुला....... और...और.....और भी बहुत सारे पशु-पक्षी जिन्हें वो अपनी रंग-बिरंगे चित्रों वाली किताब में या फिर कभी-कभी टेलीविजन पर देखा करती थी.... आज उन सबको इतने पास अपनी आँखों से चलते-फिरते, उछलते-कूदते देख कर उसके आश्चर्य का ठिकाना न था... बस फिर क्या था थोड़ी ही देर में रुनझुन का मूड फ्रेश हो गया... 








Beautiful white Tiger 


कुछ दिखा ?...नहीं ?.... अरे ! ज़रा ध्यान से देखिये ..
वो रुनझुन के पीछे कोने में टाइगर दुबक के बैठा है..
शायद रुनझुन से डर गया!!!!!...ही-ही-ही!!!!


तभी घूमते-घूमते अचानक रुनझुन चौंक पड़ी!!!! 

अरेsss!! इत्तीsss बड़ी मछली????.... 

लेकिन तब मम्मी ने बताया कि ये Fish Aquqrium है, इसके अंदर तरह-तरह की रंग-बिरंगी मछलियाँ देखने को मिलेंगी.... ये Aquarium एक बड़ी सी मछली के आकार का था... 


ये रहा Aquarium का आगे का भाग...  


और ये उसका बाकी हिस्सा 


अंदर बहुत सुन्दर-सुन्दर छोटी-बड़ी मछलियाँ थी, उनकी फोटो तो नहीं खीच सके लेकिन उन्हें देखकर रुनझुन बहुत खुश हुई...और क्यों न हो इससे पहले उसने अपनी किताबों में मछलियों के चित्र भर ही देखे थे...यूँ रंगबिरंगी मछलियों को चलते-फिरते-तैरते देखकर रुनझुन ख़ुशी से उछल पड़ी....
चिड़ियाघर में पशु-पक्षी, हाथी की सवारी, टॉय ट्रेन के अलावा एक और अनोखी चीज़ थी जो रुनझुन के लिए बड़ी ही कौतूहल भरी थी... बता सकते हैं क्या ???......
                      गौर से देखिये तो ज़रा.....................


आप पहचान गए न!.... लेकिन रुनझुन नहीं समझ पा रही थी कि ये कुछ-कुछ ट्रेन जैसी दिखने वाली क्या चीज़ है.... वो झट से उसमें चढ़ गयी... बाद में उसे पता चला कि ये भाप से चलने वाला इंजन है, बहुत साल पहले ट्रेन ऐसे ही इंजनों द्वारा चलती थी... रुनझुन हैरान.... झटपट उसने अंदर जाकर इधर-उधर देखा लेकिन.......

उसकी कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर ये चलता कैसे है 

ना! ये तो चलता ही नहीं बस एक जगह खड़ा है!!!


और अंततः कुछ-कुछ समझते... कुछ-कुछ न समझते हुए रुनझुन इंजन में से उतर गई... ये इंजन तो चला नहीं.. लेकिन कोई बात नहीं टॉय ट्रेन ने तो उसे पूरा चिड़ियाघर घुमा ही दिया था..... रुनझुन खुशी-खुशी घर की ओर चल दी....... हाँ, घर जाते समय अब वो अपने इस नए शहर से भी बहुत-बहुत खुश थी... इस नए शहर में बहुत अच्छी-अच्छी चीजें उसे देखने को मिली.... हाँ, अब उसे अपना ये नया शहर भी अच्छा लगने लगा था...। 




Wednesday, February 29, 2012

बाय-बाय..... मुज़फ्फरपुर !!!


वन्दे मातरम!


रुनझुन और मुज़फ्फ़रपुर का साथ बस इतने ही दिनों का था... २००५ का स्वाधीनता दिवस और उसके बाद रक्षाबंधन (१९अगस्त २००५) रुनझुन के आख़िरी त्योहार थे मुज़फ्फ़रपुर में.... लेकिन साथ ही ये रुनझुन का भाई के साथ पहला रक्षाबंधन भी था और इसे रुनझुन ने बड़े ही प्यार से सेलिब्रेट किया...
हाँ! नटखट भाई को टीका करना, राखी बाँधना और उसे मिठाई खिलाना बिलकुल भी आसान नहीं था क्योंकि वो शैतान तो कुछ समझता ही नहीं था.... बस कैमरे को देख उसे पकड़ने के लिए भागने लगता...  लेकिन  रुनझुन ने भी हार नहीं मानी और काफी मशक्कत के बाद भाई को राखी बाँध ही दी.....



एक नज़र...

सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक कर आरती उतारी

और फिर उसकी नन्ही कलाई में राखी बांधी

लेकिन बस!... इसके बाद भाई भागने को तैयार ! 

रुनझुन ने उसे जबरदस्ती गोद में उठा लिया 

पर आख़िर कितनी देर..!!!.....

और देखिये! वो दौड़ पड़ा कैमरे की ओर...

इन सब प्यारी-प्यारी, नटखट, चुलबुली यादों का पिटारा सहेज... मुज़फ्फ़रपुर को अलविदा कह रुनझुन चल पड़ी नए शहर में... नयी यादें संजोने.....




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...