Showing posts with label रक्षाबंधन. Show all posts
Showing posts with label रक्षाबंधन. Show all posts

Saturday, August 4, 2012

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा....



रंग-बिरंगी राखी लेकर आई बहना,
ओ राखी बंधवाले मेरे वीर......

2 अगस्त... आखिर वो दिन आ ही गया जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार था..... आज मैंने अपने भाई को रंग-बिरंगी राखियाँ बाँधी और उसे उन्नति के शिखर पे पहुँचाने के लिए ढेर सारी प्रार्थना की.... 


इस दिन के लिए मैं कई दिन पहले से तैयारियां कर रही थी ये देखिये आरती की थाली...जिसको मैंने खुद से बनाया था..







रक्षाबंधन के दिन.......


सबसे पहले मैंने भाई को टीका लगाया....

फिर मंगल आरती की...

और उसके बाद राखियाँ बाँधी.....




और फिर मिठाई खिलाई...
(जब मिठाई हाथ में हो तो मुँह में पानी तो आएगा ही ना :) 





 भाई ने मुझे लड्डू खिलाया...
बिलकुल अपने शरारती अंदाज़ में.....
जैसे ही लड्डू मुँह के अंदर पहुंचा उसने यूँ ही छोड़ दिया 
ये देखिये....लड्डू सीधा मुँह के अंदर... :)



फिर मैंने भाई को "चॉकलेट का बंगला" दिया
जो उसे बहुत पसंद आया






















वो तो सबसे पहले उन चॉकलेट्स के ही पीछे पड़ गया... फटाफट उसने मुझे भी एक गिफ़्ट दिया और फिर चॉकलेट्स पे टूट पड़ा.....
भाई का गिफ़्ट भी बहुत प्यारा था....  

उसने मुझे एक बहुत प्यारी सी ड्राइंग और एक बैंगल दिया


ये रही वो ड्राइंग जो भाई ने मुझे दी... इस पर उसने जो कुछ लिखा है उसे  मैं एकदम वैसा ही नीचे लिख दे रही हूँ (बिना कुछ सुधार किये)... ताकि आप सब भी उसे पढ़ सकें.....  


I always disturb you and I always tell you toshi 
but now I learnt that you are my best friend in the world 
that is why I should tell you didi and their was also Rakshabandhan .
 I am excited that what you are going to give me 
and I am also excited to eat the tasty sweets. yummmmm....
and you also want to see you photo on the card 
that is why I am going to make your photo OK 
and you no na what Bobby bhaiya said that
 if you not tie the rakhi tightly then he will take your gift 
OK never mind. 
I am going to make your photo. bye..



How sweet!!!....बहुत ही प्यारा तोहफा है ये मेरे नन्हे से भाई का... है ना !!! 



मेरी ज़िंदगी को अपनी हँसी से भर दे....
शरारतों से मुझे परेशान कर दे...
तोहफ़ों से मेरी हथेलियाँ भर दे..
बोलो- बोलो कौन है वो?
वो है मेरा प्यारा- प्यारा भाई शाश्वत...:)




ये रहे वो सारे कार्ड्स जो मैंने अपने भाइयों के लिए बनाये थे..इन सबको मैंने एक हफ्ते पहले ही कोरियर से भेज दिया था...रक्षाबंधन के इस पर्व पर मैं अपने भाइयों के साथ तो नहीं थी पर अपने कार्ड और राखी के द्वारा मैंने उन्हें अपना ढेर सारा स्नेह भेजा था...




और ये रही राखियाँ....





वैसे दोस्तों,  मैंने स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए रक्षाबंधन से सम्बंधित चार्ट तथा राखी भी बनायी थी...एक नज़र, इस पर भी डाल लीजिए...


चार्ट

राखियाँ 



अरे एक बात तो मैं आप सबको बताना भूल ही गई... मेरे इस स्कूल में किसी विशेष अवसर और विशेष त्योहारों आदि पर मेंहदी लगाने की इजाज़त है इसलिए कई वर्ष बाद इस बार मैंने मम्मी से अपने दोनों हाथों पर मेंहदी भी लगवाई... देखिये.........



और अब अंत में....

ये है मेरे प्यारे भाई की कलाई,
रंग-बिरंगी, प्यारी-प्यारी,
हम बहनों की राखी वाली,
जिसमें भरा है हमारा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद...







हर बार रक्षाबंधन का दिन तो यूँ ही खत्म हो जायेगा... लेकिन मेरा और मेरे प्यारे भाई का ये अटूट रिश्ता इसी प्रकार सदा बरकरार रहेगा... 

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...
रेशम की डोरी से संसार बांधा है.... 

I LOVE MY BROTHER SOOOOO MUCH !!!

Wednesday, August 1, 2012

बंधन कच्चे धागों का- रक्षा बंधन




ये रक्षा-बंधन सबसे बड़ा त्यौहार है,
बंधवा लो राखी, बहना का इसमें प्यार है | 

हाँ दोस्तों, आज मैं बात करूँगी उन कच्चे धागों की जो एक भाई और बहन के रिश्ते को बहुत ही मजबूती से बाँध कर रखता है... 

"रक्षाबंधन"... पूरे भारत में ये त्योहार ''राखी-पर्व'' या ''राखी पूर्णिमा'' के नाम से भी जाना जाता है... यह पर्व एक भाई और बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है... इसे हिंदू, सिक्ख और मुसलमान सभी मनाते है... इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं साथ ही ये पर्व प्रतीक है भाई-बहन के निश्छल अटूट प्यार  का... यह त्योहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है...

मैं भी रक्षाबंधन के दिन अपने प्यारे भाई- शाश्वत की कलाई पर राखी बांध उसे अपना ढेर सारा प्यार देती हूँ... हम दोनों जितना झगड़ते हैं, उससे कई गुना ज़्यादा एक दूसरे से प्यार करते हैं... कल के लिए मैं ढेर सारी तैयारियां कर रही हूँ... आज मैं अपने पिछले रक्षाबंधन की फ़ोटोज़ देख रही थी.... आइये कुछ आपको भी दिखाती हूँ.....


इन फ़ोटोज में मैं चार वर्ष की हूँ और भाई एक वर्ष का.... उस दिन मम्मी ने मेरे दोनों हाथों में सुन्दर सी मेंहदी भी लगाई थी....


राखी बांधने के लिए तैयार!!!

भाई अपने हाथों में बंधती राखी को कैसे आश्चर्य से देख रहा है... 

दीये की लौ देखकर तो वो डर ही गया था...
देखिये  एकदम भागने को तैयार है.... हा-हा-हा

मुँह में मिठाई जा रही है लेकिन आँखे दिये पर ही हैं...

और जब मम्मी ने मुझे मिठाई खिलाने के लिए कहा
तो वो मुझे न देकर मम्मी को ही खिलाने लगा

मेरे मुँह में पानी आ रहा था और मैंने खुद ही अपने से मिठाई खा ली...


और ये हैं दो साल पहले की फ़ोटोज इस समय मैं आठ वर्ष की हूँ और भाई पाँच वर्ष का... अब वो समझदार हो चुका था... राखी बांधने के पूरे प्रॉसेस को ध्यान से देख और समझ रहा था... और जब मैं उसकी आरती उतारने लगी तो बोला...."अरे मैं भगवान हूँ क्या....!!!" और ज़ोर-ज़ोर से हँस-हँस कर लोट-पोट हो गया.... आइये कुछ फ़ोटो उस समय की भी दिखाती हूँ....

तिलक तो भाई ने बड़ी ही शांति से करा लिया... 

लेकिन जब आरती करने लगी तो वो हँस-हँस के बेहाल हो गया...

इस बार उसने भी मुझे मिठाई खिलाई लेकिन
उसकी हँसी तो बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी.....

उसने मुझे बहुत ही प्यारा सा गिफ़्ट भी दिया

हम दोनों


और ये रही पिछले वर्ष की कुछ तस्वीरें.... पिछले वर्ष मैंने आरती के लिए  स्पेशल थाली सजाई थी जो सबको बहुत पसंद आई थी... आप भी बताइये आपको कैसी लगी...?  

ये है आरती की थाली जो मैंने तैयार की  है 

ये देखिये मैं टीका लगा रही हूँ और उस नटखट को शरारत सूझ रही है  :)

इस बार अपनी आरती कराने के लिए कितनी शान से बैठा है...

प्यार का बंधन

WOW....!!!  मुँह में पानी आ गया..!!!

भाई ने मुझे प्यारा सा गिफ़्ट भी दिया

मेरा सबसे प्यारा नटखट भाई !!! 


और ये है वो गिफ़्ट जो मेरे प्यारे से भाई ने मुझे दिया था.... देखिये है ना बहुत ही क्यूट... भाई और गिफ़्ट दोनों ही.... :) :) :) :) 


इसे भाई ने खुद बनाया है और इस पर लिखा है...
"I LOVE MY DIDI"



ये तो थीं मेरी प्यारी-प्यारी यादें.... अब मैं चलती हूँ कल के लिए ढेर सारी तैयारियां करना अभी बाकी है.... इसलिए बाकी बातें बाद में करूँगी... फ़िलहाल तो...... आप सबको... 

रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएँ !!!  


Wednesday, February 29, 2012

बाय-बाय..... मुज़फ्फरपुर !!!


वन्दे मातरम!


रुनझुन और मुज़फ्फ़रपुर का साथ बस इतने ही दिनों का था... २००५ का स्वाधीनता दिवस और उसके बाद रक्षाबंधन (१९अगस्त २००५) रुनझुन के आख़िरी त्योहार थे मुज़फ्फ़रपुर में.... लेकिन साथ ही ये रुनझुन का भाई के साथ पहला रक्षाबंधन भी था और इसे रुनझुन ने बड़े ही प्यार से सेलिब्रेट किया...
हाँ! नटखट भाई को टीका करना, राखी बाँधना और उसे मिठाई खिलाना बिलकुल भी आसान नहीं था क्योंकि वो शैतान तो कुछ समझता ही नहीं था.... बस कैमरे को देख उसे पकड़ने के लिए भागने लगता...  लेकिन  रुनझुन ने भी हार नहीं मानी और काफी मशक्कत के बाद भाई को राखी बाँध ही दी.....



एक नज़र...

सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक कर आरती उतारी

और फिर उसकी नन्ही कलाई में राखी बांधी

लेकिन बस!... इसके बाद भाई भागने को तैयार ! 

रुनझुन ने उसे जबरदस्ती गोद में उठा लिया 

पर आख़िर कितनी देर..!!!.....

और देखिये! वो दौड़ पड़ा कैमरे की ओर...

इन सब प्यारी-प्यारी, नटखट, चुलबुली यादों का पिटारा सहेज... मुज़फ्फ़रपुर को अलविदा कह रुनझुन चल पड़ी नए शहर में... नयी यादें संजोने.....




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...