Friday, August 26, 2011

दिल्ली की सैर...




रुनझुन तब मात्र एक साल की थी जब लगभग पूरे भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ी थी, कई वर्षों का रिकार्ड भी टूटा था,  इस भीषण ठण्ड से बचने के लिए रुनझुन को प्याज के छिलके की तरह परत दर परत इतने कपड़े पहनाये जाते कि दुबली पतली रुनझुन एकदम गोल-मटोल हो जाती...

नन्ही  Eskimo बुआ नानी के साथ 

गोल-मटोल....मोटू सेठ!

लेकिन ये गुब्बारा तो और भी ज्यादा मोटू है...ही-ही-ही..

Smile please!!!!!!

इसके साथ ही अलाव जलाकर घर को गर्म रखने की कोशिश भी की जाती लेकिन ये सब परेशानी तो मम्मी पापा की थी , बिटिया रानी तो हर हाल में मस्त....



इसी बीच ठंड और कुहरे की चादर लपेटे नया वर्ष भी आ गया और इयर के बर्थडे में केक तो कटना ही था....  

Very-Very Happy New Year!!!

अरे नहीं-नहीं डरिये नहीं इतनी ठण्ड में ये आइसक्रीम नहीं रबड़ी है...

सर्दी हो या गर्मी... रुनझुन का Favorite Sleeping Mode!! 

इतना ही नहीं इसी ठण्ड में रुनझुन दिल्ली भ्रमण पर भी निकल पड़ी देखिये कुछ तस्वीरें कड़कड़ाती, ठिठुरती सर्दी में रुनझुन के दिल्ली भ्रमण की......

सर्दी की मस्ती !!!

पहचाना इसे, ये है दिल्ली का लाल किला 

ये रहा कुतुबमीनार... बाप रे! कित्ताsssssss ऊँचा!!!!!

ये है धुँध में लिपटा Lotus Temple... साथ में अमित भैया और आयुष  मामा 

और अब इसे देखिये दिल्ली का छतरपुर मंदिर 

बता सकते है ये रुनझुन के पीछे क्या है...?

इसे तो आप जानते ही हैं... हाथी!...बड़ाsssss सा !!! 

अब इसे पहचानिए, नहीं समझे, अरे! ये है एक बड़ाsssss सा कछुआ !



Tuesday, August 23, 2011

तेरे रूप अनेक तू एक ही है...



      कुछ तकनीकी परेशानी की वजह से "रुनझुन की बातों" में एक अल्पविराम आ गया था, लेकिन अब सब ठीक है और उम्मीद है कि बातों का ये सिलसिला बिना किसी बाधा के, निरंतरता के साथ आगे जारी रहेगा...कल ही हमने माखन चोर नन्द किशोर का जन्मोत्सव मनाया है इसलिए उन्ही के वंदन और आशीर्वाद के साथ आज की ये पोस्ट उसी नटखट कन्हैया को समर्पित है....

                
                     2003 की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन नटखट कन्हैया ग्वाल-बालों संग हमारे घर पधारे थे... नहीं विश्वास होता न !..... तो चलिए आप खुद ही उनसे मिल लीजिये...

मुरली बजैय्या...कृष्ण कन्हैया!!!

नटखट नन्द किशोर

करत ठिठोली..संग हमजोली 

नार नवेली... राधा अलबेली !!! 

अच्छी नहीं कान्हा ये तेरी अठखेली...

फोड़ दियो तूने मोरी माखन की मटकी 


और ये रहे...


गोपी और ग्वाल 

आधुनिक पालकी पे सवार...

डाले हाथों में हाथ... चले कान्हा के पास 

तो देखा न आपने...अब तो विश्वास हो गया न...? जी हाँ, ये है हमारी-आपकी, हम सबकी "रुनझुन" कभी नटखट कन्हैया... कभी राधा रानी तो कभी ब्रज की गोरी... हाँ साथ में ग्वाल बने हैं रुनझुन के छोटे से अनिकेत मामा...कैसी लगी बिटिया की ये पावन छवियाँ......?

Sunday, August 7, 2011

परियों की शहजादी...


7 नवम्बर 2002...  ठीक एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन हमारे आँगन में ये नन्ही कली खिली थी जिसकी मीठी खुशबू हमारे दिलों से लेकर घर के कोने-कोने में रच-बस गयी है... इस पूरे साल का हर एक दिन... सुबह और शाम... इस नन्ही परी के साथ हमारे जीवन में अनूठी खुशियों की सौगातें लेकर आया था... पल-पल बढ़ती बेटी की नित नवीन छवियों, मन-मोहनी अदाओं से हमारा जीवन खिलखिला उठा था... और उसके जन्म की ये पहली सालगिरह भी कुछ कम अनूठी नहीं थी... आइये आपको भी दिखाते हैं... तितली सी उड़ती... फूलों सी खिलती... परियों की इस शहजादी ने कैसे -कैसे जलवे बिखेरे थे उस दिन.....

as usual सुबह-सुबह गंगे-गंगे...
और फिर दादू के साथ ॐ विष्णु..ॐ विष्णु...(पूजा)...
सारे दिन घर के कामों में मम्मी की मदद और फिर शाम की पार्टी की तैयारी... बहुत-बहुत बिज़ी थी बेटी उस दिन...  

केक सुन्दर है न!... बेटी की ही पसंद है... 
केक काटने के पहले जब सारी मोमबत्तियाँ जल गयी तो दादू डर रहे थे कहीं बेटी जलती कैंडल न छू दे......लेकिन बिटिया रानी की निगाहें तो कहीं और ही टिकी थीं.... 

अचरज भरी निगाहें मोमबत्ती की चमकती लौ को निहार रही थीं ...एकटक ...


और अगले ही पल.....Wow!.... तालियाँ !!...केक कट गया!!!...लेकिन बेटी ने तो इसे छुआ भी नहीं, क्योंकि बेटी को तो मीठी चीजें बिलकुल पसंद नहीं......

ना ! केक भी नहीं.....

कोई बात नहीं केक कट तो गया ही और अब बारी थी सारे गेस्ट को थैंक्यू कहने की...सबने बेटी को अपना ढेर सारा प्यार और उपहार जो दिया था तो बेटी को भी तो रिटर्न गिफ्ट्स देने थे न.... 

बेटी ने उन्हें थैंक्यू कहा...

 उनसे बातें की... प्यारा सा अप्पा भी दिया.... 

और अपने गिफ्ट्स भी दिखाए...


और उसके बाद कुछ देर अपनी फ्रेंड्स के साथ उसे खेलना भी तो था....... लेकिन ये क्या....?........

मुझे वॉकर में नहीं बैठना... मुझे दौड़-भाग कर खेलना है...

...अरे भाई , कोई तो मेरी फ्रेंड को समझाओ... 
खैर... आख़िरकार पार्टी ख़त्म हो गयी.... सब लोग वापस चले गए... लेकिन बिटिया रानी अब भी खुश हैं...पता है क्यों...देखिये तो ज़रा...

 अब मैं कुछ देर अपने खिलौनों और गिफ्ट्स के साथ रहूँगी... 
लेकिन... तभी...
ओफ्फोह! मम्मी क्यों बुला रही है?.....अभी कोई काम बचा है क्या.......!!!

जाना तो पड़ेगा ही .....ह्म्म्म....देखती हूँ क्या काम है....


बेटी तो नहीं समझी, पर आप सब तो समझ गए न!... रात बहुत हो चुकी थी.... सोने का समय हो चुका था और न चाहते हुए भी बिटिया रानी को सोने जाना पड़ा...अगली सुबह पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ अपने नए-नए-दोस्तों... मेरा मतलब...खिलौनों के साथ खेलने के लिए...इसलिए फ़िलहाल आप सब से भी लेती हूँ विदा अगली मुलाक़ात तक के लिए....नमस्कार!!! 

Sunday, July 31, 2011

फिर से आई दिवाली....


देखते-देखते नवम्बर आ गया और साथ ही आ गया दीपों का त्योहार दीपावली... आपको याद है पिछली बार दीपावली के दिन ही हमारी लाडो हॉस्पिटल से घर आई थी... हाँ तब तिथि थी १४ नवम्बर और इस बार तिथि थी ४ नवम्बर... तब बेटी छुई-मुई सी, नाज़ुक सी, पूरी दुनिया से बेखबर किसी भी हलचल से अनजान... नन्ही पलकों के पीछे सपनों में खोई रहती थी... लेकिन आज वो समझदार... नटखट... चुलबुली.. और बड़ी ही प्यारी सी गुड़िया में बदल चुकी थी... नौ महीने में चलना शुरू कर देने वाली हमारी लाडली ने घुटनों की जगह सीधे पाँव से ही चलना शुरू कर दिया था और अब तो वो बिंदास दौड़ती-भागती घर के हर कोने को अपनी मीठी रुनझुन से आबाद किये रहती थी... और दीपावली के दिन तो बेटी बहुत-बहुत खुश थी... दीयों की रोशनी सी झिलमिलाती उसकी ख़ुशी... रंगबिरंगी रोशनियों सी चमकती उसकी आँखें... पूरे घर को रौशन करती उसकी खिलखिलाहटें... बस देखते ही बनती थीं... दीपावली का पावन पर्व बेटी की मुस्कुराहटों से पूरी तरह जगमगा उठा था... उन प्यारी खुशियों के कुछ मोती आज यहाँ पिरो कर लायी हूँ....

मम्मा के साथ बेटी ने पूरे घर में कैंडिल जलाई  
और फिर रोशनी से जगमगाते घरों को देख खिल उठी 
       
लेकिन ये क्या...! फुलझरी हाथ में आते ही चौंक पड़ी 
गोद से नीचे उतर डरते-डरते फुलझरी और चरखी को पास से देखा 

मम्मा ने प्यार से फुलझरी पकड़ना सिखाया 

 धीरे-धीरे बेटी का डर गायब होने लगा 

और अब उसे मज़ा आने लगा 

फिर तो बेटी ने पापा को भी फुलझरी हाथ में लेकर दिखाई
और इस तरह देखते ही देखते रुनझुन पूरी तरह से दिवाली की मस्ती में शामिल हो गयी अनार, फुलझरी, चरखी, पटाखे... बेटी ने बिना डरे सबका आनंद लिया... क्योंकि आपको तो पता है न! रुनझुन बिलकुल भी नहीं डरती... बेटी की इन मासूम खिलखिलाहटों और चमकती आँखों ने दीपावली के पावन पर्व में सचमुच ही चार चाँद लगा दिए....  

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...