Showing posts with label रुनझुन की दीपावली. Show all posts
Showing posts with label रुनझुन की दीपावली. Show all posts

Saturday, November 17, 2012

दीपों का पर्व दीपावली




आज बहुत दिनों बाद आप सबसे मिल रही हूँ न ?... और इसीलिए मेरे पास बहुत ढेर सारी बातें हैं आप सबके साथ शेयर करने के लिए क्योंकि मैं  पिछले पूरे एक महीने बहुत-बहुत व्यस्त थी... दशहरा, दीवाली, भाई-दूज जैसे त्यौहार तो थे ही इसी बीच मेरा जन्मदिन और मेरे स्कूल में Foundation Day Celebration भी था... आपको मैं उन सब के बारे में बताना चाहती हूँ... अभी मेरी छुट्टियाँ चल रही हैं इसलिए मैं आपके साथ अपनी सारी बातें आराम से शेयर कर सकती हूँ तो आज सबसे पहले रोशनी के पर्व दीपावली की बातें करते हैं... मैं आप सबको पहले बधाई नहीं दे पाई इसलिए आज दे देती हूँ...

दुआ है दीपों के पर्व दीपावली की जगमगाहट पूरे वर्ष आपके जीवन को आशाओं और खुशियों की रोशनी से आलोकित करती रहे....  

खुशियों और रोशनी के इस महापर्व को मैंने भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया... इस दिन मेरा सबसे प्रिय काम है रंगोली बनाना... खूब सारे रंगों से फर्श पर सुन्दर रंगोली बनाकर उन्हें दीयों से सजाकर मैं खुद ही बहुत खुश होती रहती हूँ... जब मैं क्लास 2 में थी तब से मैं खुद ही रंगोली बनाती हूँ... तो सबसे पहले मैं आपको दिखाती हूँ पहली बार अपने हाथों से बनायी रंगोली...

ये रंगोली मैंने 2009 की दीवाली में बनायीं थी जब मैं क्लास 2 में थी.....







ये बड़ी सी रंगोली मैंने मुख्य द्वार पर बनायीं थी




और ये पूजा वाले स्थान पर बनी छोटी रंगोली







भाई उस समय साढ़े चार साल का था पर उसने बिलकुल भी परेशान नहीं किया बल्कि उसने रंगोली बनाने में मेरी मदद भी की







मैं और मेरी रंगोली







ये दीये भी मैंने पेंट किये थे, तन्नू दीदी की मदद से







अब भाई भला कैसे पीछे रहता.... देखिये उसने भी ढेर सारे दीये पेंट कर डाले थे और वो भी बिना किसी की मदद के ... :)











दीवाली पर खुद कुछ कर पाने की ख़ुशी और आत्मविश्वास से भरी मैं





भाई लगता है फुलझरी से गुस्सा है... :)


मैं तो बहुत ही डरपोक थी बस किसी तरह फुलझरी जला लेती थी और वो भी पूरी ख़तम होने से पहले ही फेक देती... डरती थी कहीं हाथ न जल जाय... :)









फुलझरी की चक्करदार रोशनी








*********************************************************************************


और अब आपको दिखाती हूँ 2010 की दीवाली में बनायीं रंगोली... उस समय मैं क्लास 3 में थी और उस बार की दीवाली मैंने नानी के घर यानि बनारस में मनायी थी....








बस फिनिशिंग टच देना बाकी है 






और दीयों के साथ सज-धज कर रंगोली तैयार






और ये दूसरी रंगोली... ये भी मैंने ही बनायी है












दीये जो मैंने पेंट किये....







इस बार पटाखों से मेरा डर कम हो गया था















ये मेरी छोटी सी बहना जो उस समय सिर्फ दो महीने की थी









#################################################################

और ये रही 2011 यानि पिछले साल की दीवाली... इस बार मैं गांधीधाम में आ चुकी थी और दीवाली हमने यहीं मनाई थी... रंगोली यहाँ भी बनायीं मैंने...









अच्छी बन रही है न ?.... सच, मुझे तो बहुत ख़ुशी होती है रंगोली बनाकर....







और ये देखिये रंगोली बनकर तैयार है...





ज्यादा नहीं पर थोड़े से रोशनी वाले पटाखे भी चलाये हमने




%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

और अब बारी है इस बार की दीवाली की.... इस बार मेरी तबियत बहुत ठीक नहीं थी शायद पूरे महीने की अति व्यस्तता से मैं थक गयी थी... लेकिन फिर भी दीवाली हो और रंगोली न बनाऊं ये कसे हो सकता है... हाँ इस बार ज़रा कम मेहनत की थी... और इस बार हमारे कैम्पस में मेघा दीदी जो पुणे में रहती हैं, दीवाली पर वो भी आई हुईं हैं और हमारे साथ पूरे सेलिब्रेशन में साथ थीं इसलिए इस बार मुझे यहाँ ज्यादा मज़ा आया... रंगोली भी हमने साथ-साथ ही बनाई... दीदी बता रहीं थीं की इससे पहले उन्होंने कभी भी रंगोली नहीं बनाई थी... अब तक मैंने फ्लोरल या ज्योमेट्रिकल रंगोली ही बनाई थी पर इस बार ये डिफरेंट आइडिया भी दीदी का ही था... 








ये रहा मेघा दीदी और मेरा क्रियेशन







कैसी लगी हमारी रंगोली















      
   फ्लोटिंग कैंडल्स
















ये दीवाली गिफ्ट मैंने और भाई ने अपने हाथों से मम्मी-पापा के लिए बनाया 












और फिर मंदिर को सजाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा भी की













बाद में हमने कुछ फुलझरियां, अनार और चरखियां भी चलाई









































और इस तरह समाप्त हुआ दीपों के पर्व दीपावली का उत्सव





Thursday, September 22, 2011

बढ़ता बचपन...




रुनझुन के जन्म की तीसरी वर्षगाँठ... जी हाँ 7 नवंबर 2004 को रुनझुन ने अपनी उम्र के तीन वर्ष पूरे कर लिए और अपनी इस खुशी को रुनझुन ने पास की गरीब बस्ती के बच्चों को खाना खिलाकर बिलकुल ही निराले अंदाज़ में मनाया... और हाँ इस दिन स्वाति बुआ ने रुनझुन को अपने हाथों से बनी एक बहुत ही सुन्दर सी टोकरी भी उपहार में दी थी... आइये आपको भी दिखातें हैं वो प्यारी सी टोकरी....

टॉफी से भरी ये टोकरी स्वाति बुआ ने दी 

कित्तीssssss प्यारी है न!!!!!


कहते हैं न कि पूत के पाँव पालने में ही नज़र आ जाते हैं... भई ये कहावत तो हमें भी चरितार्थ होती नज़र आई जब हमने मात्र तीन वर्ष की रुनझुन को रंगोली के रंगों में रूचि लेते हुए देखा... जी हाँ, मौका था दीपावली का... मम्मी ने सोचा दोपहर में अभी रुनझुन सो रही है, उसके उठने से पहले जल्दी से एक छोटी सी रंगोली बना लूँ... लेकिन ये क्या अभी तो मात्र आधी ही रंगोली बन पाई थी कि रुनझुन उठकर मम्मी के पास आ गयी.... " मम्मी तुम क्या कर रही हो.... ये कैसे बना रही हो... इसे क्या कहते हैं...." जैसे प्रश्नों कि झड़ी लग गयी... मम्मी ने सोचा अब तो बन चुकी रंगोली... लेकिन नहीं बिटिया रानी ने अपने सारे प्रश्नों का उत्तर पाने के बाद मम्मी को रिमार्क दिया... "सुन्दर है!"... और चुपचाप बैठकर देखने लगी फिर थोड़ी देर बाद रंगों को सजाने में मम्मी की मदद भी की....रंगोली पूरी बन गयी तो मम्मी ने कहा... 'रुनझुन ने रंगोली बना ली'... और फिर क्या था बेटी एकदम खुश!!!.... शाम को रुनझुन ने अपनी दोस्त सिम्पी दीदी को भी रंगोली दिखाई... फिर दोनों ने साथ मिलकर रंगोली पर दीये जलाये और दीवाली मनाई..... 


इसमें रुनझुन की नन्ही कोमल उँगलियों ने भी रंग भरे हैं 

सिम्पी दीदी के साथ रुनझुन 

Dwali celebration with full precaution!!!   


जन्मदिन और दीवाली के बाद नया वर्ष आ गया... अब तो रुनझुन बड़ी और समझदार हो गयी थी... अब उसे "हैप्पी न्यू इयर" का मतलब भी पता चल गया था... तो इस बार बेटी ने मम्मी से तीन केक बनाने की फरमाइश की... मम्मी हैरान! तीन केक किसलिए...?... खैर, अब बेटी की फरमाइश थी, पूरी तो करनी ही थी... मम्मी ने तीन केक बना दिया... इस तीन केक का राज़ बाद में पता चला... नहीं समझे न!.... अभी पता चल जायेगा....


31st दिसंबर 2004 की रात एक केक पापा के साथ काटा गया...

दूसरा मम्मी के साथ और.....

तीसरा 1st जनवरी 2005 को दिन में सिम्पी दीदी के साथ 

फिर दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर नए वर्ष की बधाई भी दी 

और बस यूँ ही हर बढ़ते पल के साथ रुनझुन का बचपन भी नयी-नयी जिज्ञासाओं और कोतूहल के बीच बढ़ने  लगा... हम भी बेटी के इस विकास क्रम को उतने ही कौतूहल के साथ निरख-निरख आनंदित होते रहते....


Sunday, July 31, 2011

फिर से आई दिवाली....


देखते-देखते नवम्बर आ गया और साथ ही आ गया दीपों का त्योहार दीपावली... आपको याद है पिछली बार दीपावली के दिन ही हमारी लाडो हॉस्पिटल से घर आई थी... हाँ तब तिथि थी १४ नवम्बर और इस बार तिथि थी ४ नवम्बर... तब बेटी छुई-मुई सी, नाज़ुक सी, पूरी दुनिया से बेखबर किसी भी हलचल से अनजान... नन्ही पलकों के पीछे सपनों में खोई रहती थी... लेकिन आज वो समझदार... नटखट... चुलबुली.. और बड़ी ही प्यारी सी गुड़िया में बदल चुकी थी... नौ महीने में चलना शुरू कर देने वाली हमारी लाडली ने घुटनों की जगह सीधे पाँव से ही चलना शुरू कर दिया था और अब तो वो बिंदास दौड़ती-भागती घर के हर कोने को अपनी मीठी रुनझुन से आबाद किये रहती थी... और दीपावली के दिन तो बेटी बहुत-बहुत खुश थी... दीयों की रोशनी सी झिलमिलाती उसकी ख़ुशी... रंगबिरंगी रोशनियों सी चमकती उसकी आँखें... पूरे घर को रौशन करती उसकी खिलखिलाहटें... बस देखते ही बनती थीं... दीपावली का पावन पर्व बेटी की मुस्कुराहटों से पूरी तरह जगमगा उठा था... उन प्यारी खुशियों के कुछ मोती आज यहाँ पिरो कर लायी हूँ....

मम्मा के साथ बेटी ने पूरे घर में कैंडिल जलाई  
और फिर रोशनी से जगमगाते घरों को देख खिल उठी 
       
लेकिन ये क्या...! फुलझरी हाथ में आते ही चौंक पड़ी 
गोद से नीचे उतर डरते-डरते फुलझरी और चरखी को पास से देखा 

मम्मा ने प्यार से फुलझरी पकड़ना सिखाया 

 धीरे-धीरे बेटी का डर गायब होने लगा 

और अब उसे मज़ा आने लगा 

फिर तो बेटी ने पापा को भी फुलझरी हाथ में लेकर दिखाई
और इस तरह देखते ही देखते रुनझुन पूरी तरह से दिवाली की मस्ती में शामिल हो गयी अनार, फुलझरी, चरखी, पटाखे... बेटी ने बिना डरे सबका आनंद लिया... क्योंकि आपको तो पता है न! रुनझुन बिलकुल भी नहीं डरती... बेटी की इन मासूम खिलखिलाहटों और चमकती आँखों ने दीपावली के पावन पर्व में सचमुच ही चार चाँद लगा दिए....  

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...