मिलिए इनसे... ये हैं हमारी नन्ही Gardener इन्हें पौधों से बहुत प्यार है... बल्कि यूँ कह सकते हैं कि पौधे इनके सबसे अच्छे दोस्त हैं... तो आइये ज़रा झाँकते हैं रुनझुन के अनोखे दोस्तों की इस हरी-भरी दुनिया में...
घंटों पौधों के पास बैठकर उनसे ढेरों बातें करना, प्यार से पत्तियों को छूना, रुनझुन को बहुत पसंद है, उन्हें वो कभी-भी तोड़ती या नुकसान नहीं पहुँचाती है... बल्कि उनके साथ खूब खेलती है और खेलते-खेलते जब इन दोस्तों को प्यास लगती है तो उन्हें पानी पिलाने का काम रुनझुन खुद ही करती है...

![]() |
| ये देखिये ये है "जग" मेरे दोस्तों को पानी पिलाने के लिए |
हाँ, "जग" की साइज़ ज़रा ज़्यादा बड़ी है इसलिए थोड़ी मुश्किल तो ज़रूर होती है लेकिन कोई बात नहीं दोस्तों के लिए इतनी परेशानी तो उठाई ही जा सकती है...
...एक दोस्त, जो कहीं छुपा बैठा है... ये देखिये... वो यहाँ है...
![]() |
| इसे भी तो प्यास लगी होगी न!!! |
और फिर...
कुछ दिनों बाद....
उन दोस्तों ने भी दोस्ती का सुन्दर सा उपहार अपनी इस नन्ही सी दोस्त को दिया...
![]() |
| Wow! कितनेsss प्यारे गुलाब!!! |
![]() |
| सचमुच! ये हैं मेरे सबसे अच्छे दोस्त! |
![]() |
| छोटे-छोटे लेकिन बहुत ही प्यारे!!! |
बिलकुल अनूठे बड़े ही न्यारे है मेरे दोस्त! ये न तो कभी आपस में लड़तें-झगड़ते हैं और न ही कभी मुझसे नाराज़ होतें हैं... ये तो बस मेरे साथ नाचते-गाते, झूमते-मुस्कुराते, खेलते हैं और खुश होकर मुझे रंग-बिरंगे सुगन्धित फूल, ढेर सारा ऑक्सीजन और खूब सारी ठंडी-ठंडी हवाएँ गिफ्ट देते है... है न ये बिलकुल
अनोखे और अनमोल दोस्त!!!